WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रहा है। Meta के इस प्लान का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी टूल्स देना है, जबकि बेसिक मैसेजिंग फीचर्स मुफ्त रहेंगे। फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, Android बीटा वर्जन 2.26.4.8 में सब्सक्रिप्शन टियर के लिए पॉपअप मैसेज देखा गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को स्पेशल स्टिकर,

नए ऐप थीम और तीन से ज्यादा चैट पिन करने जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। इसके अलावा, चैट रिंगटोन और ऐप आइकन को कस्टमाइज करने का विकल्प भी दिया जाएगा। सब्सक्रिप्शन वेटलिस्ट सिस्टम के जरिए उपलब्ध होगा। वेटलिस्ट में शामिल यूजर्स को प्लान उपलब्ध होते ही नोटिफिकेशन मिलेगा और वे इसे सक्रिय कर सकेंगे। WhatsApp धीरे-धीरे इस प्रीमियम फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करेगा।

