अमेरिका को PM मोदी सहित भारतीय अधिकारियों द्वारा दिए गए उपहारों की सूची जारी

अमेरिका को PM मोदी सहित भारतीय अधिकारियों द्वारा दिए गए उपहारों की सूची जारी

अमेरिकी विदेश विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भारतीय अधिकारियों द्वारा अमेरिकी नेताओं को दिए गए उपहारों की सूची जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, ये उपहार कैलेंडर वर्ष 2024 में प्राप्त हुए और इनमें न्यूनतम मूल्य से अधिक कीमत वाली वस्तुएं और यात्रा संबंधी खर्च शामिल हैं। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को लकड़ी का संदूक, स्कार्फ और केसर-चाय के डिब्बे, सिल्वर मेटल ट्रेन सेट और पश्मीना शॉल भेंट की। पूर्व फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी विशेष तोहफे दिए गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी अमेरिकी अधिकारियों को सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक उपहार दिए। अमेरिकी नियमों के तहत, ये उपहार व्यक्तिगत रूप से रखे नहीं जाते बल्कि नेशनल आर्काइव्स या सरकारी एजेंसियों को ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रक्रिया से पारदर्शिता और कूटनीतिक सम्मान सुनिश्चित होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *