जी हां जाने माने समाज सेवी अरुण सिंह जी, जो कि शिक्षा जगत से आते हैं,धनबाद के सराय ढेला स्थित न्यू बैंक कॉलोनी, अपने आवास पर दिनांक 30 जनवरी दिन शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर, पत्रकारों को बताया कि, वे बिना किसी पद प्रतिष्ठा के ही वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे हैं, उन्होंने डंके की चोट पर अपने वार्ड के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में कहा कि जब भी उनका कोई भी पड़ोसी उनसे किसी भी प्रकार की

सहायता और मदद के लिए पुकारा ,वे निः संकोच उसके मदद के लिए दौड़ पड़ें,वार्ड संख्या 22 का हर परिवार उनका अपना परिवार है,यदि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सिंह को वहां के लोग वार्ड पार्षद बना कर एक मौका दें तो वे समाज सेवा,जन सेवा की मिसाल कायम कर बिना किसी भेद भाव, जात पात, से ऊपर उठकर धनबाद जिला के सबसे अच्छे वार्ड बना कर वार्ड संख्या 22 को दिखाएंगे। लोग अपनी समस्या लेकर जनप्रतिनिधि के पास जाते हैं, वे स्वयं लोगों के पास उनकी समस्या पूछने जायेंगे।

