शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को भभुआ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और नये भर्ती और ट्रेनिंग ले रहे पुलिस जवानों के परेड का निरीक्षण किया और शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने संबोधित किया। पुलिस लाइन पहुचे डीआईजी ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन में बने अमर जवान स्थल पर पुष्प चढ़ाया.इसके बाद पुलिस लाइन मैदान पहुचे जहां जिले में बहाल हुए 144 नये पुलिस जवानों के परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली.इस दौरान मौके पर एसपी हरिमोहन शुक्ल भी उपस्थित रहें। परेड की सलामी लेने के बाद डीआईजी ने परेड कमांडर अंकित कुमार के नेतृत्व में पांच प्लाटून के द्वारा की गयी कदमताल की तारीफ की.उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती हुए जवानों को अपना और अपने परिवार का नही बल्कि देश और समाज की सेवा में जुट जाने को कहा.उन्होंने कहा कि 216 दिनों के ट्रेनिंग पीरियड म में 122 दिनों

की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है.इतने दिनों में पुलिसिंग के इंडोर और आउटडोर कार्यों की काफी जानकारी जवानों को हो चुकी होगी.इसलिये आज के समय में जब टेक्नोलॉजी हर तरफ काम कर रही है तो इसे भी सीखने की जरूरत है ताकि समय पर इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने जवानों से कर्तव्य के साथ पुलिस की सेवा करने की नसीहत दी.नये जवानों के परेड का निरीक्षण व उन्हें संबोधित करने के बाद डीआईजी ने एसपी के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीआईजी के पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान भभुआ एसडीपीओ मनोरजंन भारती, मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार,ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहें।
