हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कंडाबेर गांव में संचालित लएनटीपीसी के नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना में बीते 28 जनवरी से धरना पर बैठे विस्थापित प्रभावित भू रैयतों को 29 जनवरी की देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है! पुलिस द्वारा भू रैयतों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में विस्थापित प्रभावित भू रैयतों ने 30 जनवरी की सुबह से नॉर्थ वेस्ट कोल परियोजना के मुख्य सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं! वहीं धरना

पर बैठे लोग हिरासत में लिए गए भू रैयतों की रिहाई की मांग कर रहे हैं! साथ हीं एनटीपीसी नॉर्थ वेस्ट प्रबंधन पर भू रैयतों को पुलिस प्रशाशन के माध्यम से भय का माहौल बनाने का आरोप लगा रहे हैं! साथ हीं हक अधिकार की मांग करने वाले भू रैयतों के आवाज को दबाने का आरोप कंपनी प्रबंधन पर लगा रहे हैं! वहीं भू रैयतों को हिरासत में लिए जाने के बाद भू रैयतों बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं!

