आज, 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने लिखा कि महात्मा गांधी का स्वदेशी पर जोर विकसित और आत्मनिर्भर भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि बापू का व्यक्तित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के

लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी के सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा और मानवता के प्रति करुणा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत का निर्माण करना चाहिए। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग से भारत को स्वतंत्र कराया। उनका जीवन गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग के लिए समर्पित रहा। आज उनका संदेश पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

