अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आज का दिन राहत लेकर आया है। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। भारतीय वायदा बाजार MCX में चांदी की कीमतों में 4.18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और भाव फिसलकर 3 लाख 80 हजार 181 रुपये प्रति किलो पर आ गया। एक दिन पहले ही चांदी 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी। वहीं सोने की कीमतों में भी तेज

गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 3.04 प्रतिशत टूटकर 1 लाख 77 हजार 710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली, डॉलर की मजबूती और बजट से पहले आयात शुल्क घटने की उम्मीद के चलते बिकवाली बढ़ी है। बाजार जानकारों का कहना है कि शादी के लिए खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है, हालांकि निवेशकों को बजट के बाद ही बड़ा फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।

