केरल के पलक्कड़ जिले में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला सफेद बुर्का पहनकर सड़क के बीच नमाज पढ़ती हुई दिखाई दे रही है, जबकि आसपास गाड़ियां गुजर रही थीं। कई लोग और ड्राइवर महिला को हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं हटी। बाद में साउथ सिटी पुलिस वहां पहुंची और महिला को हिरासत में लिया। महिला ने खुलासा किया कि उसका यह प्रदर्शन पारिवारिक

संपत्ति विवाद के चलते था। उसने बताया कि संपत्ति विवाद के मामले में सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया ताकि मीडिया और लोगों का ध्यान उसके मामले की ओर जाए और उसे न्याय मिले। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

