पंजाब पुलिस ने अमृतसर में नशीली दवाओं और हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी और दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 42.983 किलोग्राम हेरोइन, 4 हैंड ग्रेनेड, एक स्टार मार्क पिस्टल, 46 लाइव .30 बोर कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। Punjab DGP गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ‘पिंडा दे पहरेदार’ की मदद से यह कार्रवाई की। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जांच में यह

पता लगाया जा रहा है कि यह खेप कहां से आई थी। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम का हिस्सा है। इससे पहले SSOC, एसएएस नगर ने भी क्रॉस-बॉर्डर नारको-टेरर नेटवर्क के मुख्य लिंक को गिरफ्तार किया था। DGP ने बताया कि नेटवर्क पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के निर्देश पर हेरोइन की कमाई का इस्तेमाल आतंकवाद फंडिंग के लिए करता था। पंजाब पुलिस इस नेटवर्क के आर्थिक और लॉजिस्टिक जड़ों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

