राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी एवं जितेंद्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व मे नगर थाना के सोनाजोरी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच में सम्बंधित वाहनों के चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन करना, प्रेशर होर्न, ओवरलोडिंग,वाहनों में छेड़छाड़, रिफ्लेक्टिव टेप, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट एवं अन्य की जांच किया गया। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के उल्लंघन मामले में 01 वाहन से बयालिश

हजार तीन सौ रुपए का जुर्माना किया गया। पकड़े गए वाहन को पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है जिसमें वाहन का डाला कटिंग का कार्रवाई पूर्ण होने के पश्चात वाहन को विमुक्त करने की प्रक्रिया की जाएगी।जांच कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार,पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अमित कुमार मोटरयान निरीक्षक, राकेश रंजन यातायात प्रभारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मोहम्मद अजहर अंसारी, अमित कुमार राम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

