झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा आयोजित अंतर-जिला अंडर-19 एलीट ग्रुप टूर्नामेंट में धनबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम धनबाद के कप्तान सिद्धार्थ सिन्हा ने शानदार पारी खेलते हुए 194 रन बनाए, वहीं एकलव्य सिंह ने उनका बेहतरीन साथ देते हुए 51 रन की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाज़ों के बीच आठवें विकेट के लिए 205 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। धनबाद की गेंदबाज़ी में एकलव्य सिंह और आनंद राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके, जिससे धनबाद ने मुकाबला 96 रनों से जीत लिया। फाइनल का मैन ऑफ द मैच: सिद्धार्थ

सिन्हा द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, बिशुनपुर, धनबाद के 5 खिलाड़ी विजेता धनबाद टीम का हिस्सा रहे: सिद्धार्थ सिन्हा (कप्तान) एकलव्य सिंह (उप-कप्तान) स्वरित सिंह रुद्र नारायण मिश्रा आनंद राज विद्यालय के निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह समेत समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

