राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज और भावनात्मक मामला सामने आया है। सनातन धर्म के प्रचार से जुड़ी साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के करीब चार घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सामने आए कथित सुसाइड नोट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। साध्वी हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और उनके कुछ वीडियो वायरल हुए थे। इन्हीं वीडियो को लेकर

उन्होंने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिस पर पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद उसी व्यक्ति ने वीडियो को दोबारा एडिट कर वायरल किया, जिससे साध्वी को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मौत के बाद आश्रम में हंगामा हुआ, सीसीटीवी फुटेज गायब होने और पोस्टमार्टम को लेकर सवाल उठे। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग, ब्लैकमेलिंग और सुसाइड नोट की तकनीकी जांच सहित हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

