नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान के तहत पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 194/2025 इसमोतारा खातून बनाम यासिर अलाफात एवं दूसरा मामला ओरिजिनल सूट नं० 163/2025 लाल मोहन कुमार साहा भवानी पूजा देवी जो वर्षों से अलग रह रहे थे, दोनों दंपतियों का नन्हा बच्चा भी है ।प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक संबंधित अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त प्रयास से से दोनों मामलों में अलग रह रहे। पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों

पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करने का वादा किया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, डालसा पाकुड़ के मध्यस्थता अभियान संबंधित अधिवक्ता के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का आशीर्वाद दिया। मौके पर न्यायालय कर्मी, उभय पक्ष के अधिवक्ता, तारक एवं अब्बास अली, दंपतियों का परिजन उपस्थित रहे साथ ही मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान का आभार जताया।

