नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर प्रशासन की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग

नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर प्रशासन की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग


नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त प्रेस वार्ता राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 27 जनवरी को नगरपालिका चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। इसके आलोक में 28 जनवरी को 11:00 बजे प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा।नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अवधि : 29 जनवरी से 04 फरवरी तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी,नाम वापसी की तिथि:06 फरवरी,निर्वाचन प्रतीक आवंटन 07 फरवरी, मतदान की तिथि: 23 फरवरी 2026,मतगणना की तिथि: 27 फरवरी तय की गई है। कुल वार्ड : 21,कुल मतदान केन्द्र: 42 एक मतदान केन्द्र वाले भवन :14 दो मतदान केन्द्र वाले भवन : 14 कुल मतदान भवन:28 अहर्ता तिथि 01 अगस्त 2024 के आधार पर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाता 37,033,पुरुष:18,356,महिला :18,677, तृतीय लिंग:0 नगरपालिका चुनाव 2026 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु कुल 16 कोषांगों का गठन किया गया है,

जिनमें नाम निर्देशन सह निर्वाची पदाधिकारी कोषांग, कार्मिक कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, ब्रजगह कोषांग, स्वीप कोषांग सहित अन्य कोषांग शामिल हैं। अध्यक्ष पद हेतु निर्वाची पदाधिकारी: जेम्स सुरीन, अपर समाहर्ता, सहायक निर्वाची पदाधिकारी: कुमार अरविन्द बेदिया, अंचलाधिकारी, पाकुड़ गोपाल कृष्ण कुंवर, कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़ वार्ड संख्या 01 से 05 निर्वाची पदाधिकारी: अजय सिंह बड़ाईक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी: समीर अल्फ्रेड मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पाकुड़ विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़ वार्ड संख्या 06 से 11: निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं मृत्युंजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी वार्ड संख्या 12 से 16 निर्वाची पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं राहुल कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी वार्ड संख्या 17 से 21 निर्वाची पदाधिकारी साईमन मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं कांति रश्मि, कार्यपालक दंडाधिकारी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *