तेलंगाना: स्कूल में ऑटो राइड बनी मौत की वजह, छात्रा की दर्दनाक मौत |

तेलंगाना: स्कूल में ऑटो राइड बनी मौत की वजह, छात्रा की दर्दनाक मौत |

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। बंसवाड़ा में स्थित तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल स्कूल की आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा की चलती ऑटो रिक्शा से कूदने के बाद मौत हो गई। यह पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए कुर्सियां लाने एक ऑटो स्कूल आया था। कुर्सियां उतारने के बाद चार छात्राएं कथित तौर पर स्कूल गेट तक ऑटो में बैठ गईं। गेट के पास ऑटो धीमा हुआ, लेकिन पूरी तरह रुका नहीं। इसी दौरान छात्राएं एक-एक कर कूदने लगीं।

इसी क्रम में एक छात्रा संतुलन खो बैठी और सीमेंट की सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *