घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुलने के बावजूद कुछ ही सेकेंड में फिसल गया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर पहुंचा, लेकिन जल्द ही 192 अंक टूटकर 81,345 के आसपास आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी भी 69 अंक की तेजी के बाद गिरावट में आ गया और 25,022 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पिछले हफ्ते बाजार ने चार महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की

थी, हालांकि अमेरिकी प्रशासन के हालिया संकेतों से बाजार सेंटिमेंट को कुछ समर्थन मिला है। अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि भारत द्वारा रूसी तेल आयात पर लगाए गए टैरिफ उपायों को वापस लिया जा सकता है। शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी इंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप गेनर रहे, जबकि एम एंड एम, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस बीच रुपये ने भी थोड़ी मजबूती दिखाई और डॉलर के मुकाबले 10 पैसे सुधरकर 91.80 के स्तर पर पहुंच गया।

