गणतंत्र दिवस पर लंदन में महात्मा गांधी को हेमंत सोरेन का नमन

गणतंत्र दिवस पर लंदन में महात्मा गांधी को हेमंत सोरेन का नमन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व, समाज सेवा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन की झारखंड राज्य से लंदन में अध्ययनरत स्कॉलर्स, भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों और अन्य उपस्थित लोगों से भी मुलाकात हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *