काशी विश्वनाथ धाम में तिरंगा थीम के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न |

काशी विश्वनाथ धाम में तिरंगा थीम के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न |

26 जनवरी 2026 को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे धाम के प्रशासनिक कार्यालय, नीलकंठ भवन में संपन्न हुआ। समारोह में मंदिर न्यास के प्रमुख अधिकारी, उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के भाव से भारत माता आराधना संपन्न की गई। इस वर्ष के नवाचार के तहत राष्ट्रीय ध्वज की विशेष ध्वज वंदना की गई, जिसमें डमरू वादन और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समारोह के अंत में बोर्डरूम में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति पर चर्चा हुई। सभी उपस्थितजन ने अपने दायित्वों का संकल्प लिया और देश की सेवा में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *