गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में देशभक्ति की अनोखी तस्वीर सामने आई। शोपियां में सक्रिय आतंकवादी आबिज रमजान शेख के पिता ने अपने घर के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। शोपियां के चोटीपोरा का निवासी आबिज रमजान शेख A++ कैटेगरी का आतंकवादी है। वहीं श्रीनगर के लाल चौक पर भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोग और पर्यटक एकत्र हुए और तिरंगा लहराकर अपनी देशभक्ति

दिखाई। यह वही इलाका है, जो पहले हिंसा और पत्थरबाजी के लिए जाना जाता था, लेकिन आज वहां का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और हर जगह निगरानी रखी गई। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने का संदेश दिया। इस मौके पर जनता ने आतंकवाद और डर के बावजूद हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मनाया और देशभक्ति का संदेश दिया।

