
गुजरात के बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में एक भयावह सड़क हादसा हुआ। यहां एक एसयूवी और आइसर ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए। मृतक सभी राजस्थान के रहने वाले थे और पालनपुर से इलाज के लिए राजस्थान जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में आ गया, जिससे एसयूवी से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक गाड़ी के ऊपर चढ़ गया और पलट गया, जिससे एसयूवी में बैठे सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायल लोगों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। दुर्घटना अबू-पालनपुर राजमार्ग पर शाम लगभग 7 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

