77वें गणतंत्र दिवस पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया ध्वजारोहण |

77वें गणतंत्र दिवस पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया ध्वजारोहण |

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय कृत उच्च विद्यालय टुंडू परिसर एवं आवासीय कार्यालय चिटाही में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने तिरंगा फहराकर सलामी दी।

विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की असली पहचान विविधता में एकता है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। समारोह में राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने संविधान के मूल्यों के पालन का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *