अपना दर्द भूलकर, गणतंत्र के रंग में रम जाना ही है देशभक्ति 

अपना दर्द भूलकर, गणतंत्र के रंग में रम जाना ही है देशभक्ति 

अपना दर्द भूलकर, गणतंत्र के रंग में रम जाना ही है देशभक्ति। जी हां आज दिनांक 26 जनवरी दिन सोमवार को जहां एक ओर पूरा देश गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा हुआ है, वहीं धनबाद के हीरापुर स्थित पार्क क्लीनिक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्पताल के मरीजों,कर्मचारियों, डॉक्टर नर्स,और सभी सहयोगियों ने मिलकर झंडा फहराया,राष्ट्र गान गया , राष्ट्र ध्वज को सलामी दिया ,तरह तरह के देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम के मदद से घंटों अपना अपना न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि इसी माध्यम से देश को और संविधान को याद किया। सबने मिलजुलकर जलपान किया और अपने दर्द भूल गए। अस्पताल कर्मी जो कि सदैव व्यस्त रहते हैं, आज किसी मंझे हुए कलाकार से कम नहीं लग रहे थे और तो और, सबका उत्साह उस समय चरम सीमा पर पहुंच गई जब स्वयं डॉ0 संगीता करण ने एक आदिवासी गाना पर उनके लय से लय मिलकर , आदिवासियों की भांति थिरकती नजर आईं। संगीता कारण जी ने कहा ऐसी आयोजन न सिर्फ मरीजों, कर्मचारियों,और लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं बल्कि हमारी देश और संविधान के प्रति हमारी देशभक्ति की भावना को भी प्रेरित करता है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *