ज्ञान, विद्या और वाणी की देवी माँ सरस्वती की पावन आराधना का पर्व श्रीवास्तव क्लासेज में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसे श्रीवास्तव क्लासेज के डायरेक्टर श्री R. K. Srivastava द्वारा सम्पन्न कराया गया। पूजा के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में भजन, मंत्रोच्चारण एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी

ने अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ पूजा में सहभागिता की। इस अवसर पर श्री R. K. Srivastava ने कहा कि “सरस्वती पूजा विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास का संचार करती है। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारों को भी मजबूत करना है।” कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं माँ सरस्वती की आरती के साथ हुआ। सरस्वती पूजा के इस आयोजन ने सभी के मन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

