मुंबई के वडाला इलाके से अर्बन कंपनी से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मसाज सर्विस की बुकिंग रद्द होने के बाद ग्राहक और सर्विस प्रोवाइडर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में एक महिला यह कहते हुए सुनी जा सकती है, “छोड़ उनको… मैं पुलिस को कॉल करती हूं।” बताया जा रहा है कि बुकिंग कैंसिलेशन को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस वजह से हिंसक हुआ और किस पक्ष ने पहले हमला किया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। अर्बन कंपनी की ओर से भी पूरे मामले की समीक्षा किए जाने की बात कही जा रही है।

