खैबर पख्तूनख्वा में शादी समारोह पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 10 घायल

खैबर पख्तूनख्वा में शादी समारोह पर आत्मघाती हमला, 5 की मौत, 10 घायल

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब शांति समिति के एक सदस्य के आवास पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। डेरा इस्माइल खान ज़िले के पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद साहिबजादा ने पुष्टि की कि कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम मेहसूद के आवास पर यह आत्मघाती बम हमला हुआ। बताया जा रहा है कि धमाके के समय मेहमान नाच रहे थे। विस्फोट से कमरे की छत गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए और राहत कार्य प्रभावित हुआ। रेस्क्यू 1122 के अनुसार, सात एम्बुलेंस, दमकल और आपदा राहत वाहन मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में आपातकाल घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की निंदा करते हुए आईजी पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले भी बन्नू ज़िले में शांति समिति के सदस्यों को निशाना बनाया जा चुका है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *