चंदनकियारी में स्कूल परिसर में आगजनी, चार बसें और टाटा मैजिक जली |

चंदनकियारी में स्कूल परिसर में आगजनी, चार बसें और टाटा मैजिक जली |

चंदनकियारी के आमतल डाबर टुपरा स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा की रात असामाजिक तत्वों ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात अपराधियों ने स्कूल परिसर में खड़ी चार स्कूल बसों और एक टाटा मैजिक वाहन में आग लगा दी, जिससे सभी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि सुरक्षा में तैनात गार्ड कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वाहन जल चुके थे। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है

कि वारदात से पहले अपराधियों ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे, जिससे यह मामला सुनियोजित साजिश प्रतीत होता है। स्कूल प्रबंधन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था पर हमला बताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *