जमुआ–चितरडीह मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में गिरा, चालक सुरक्षित

जमुआ–चितरडीह मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में गिरा, चालक सुरक्षित

जमुआ–चितरडीह मुख्य मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जमुआ रेलवे ब्रिज के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर जमुआ तालाब में जा गिरी। ट्रक जमुआ से गिरिडीह की ओर जा रहा था। हादसे में राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ट्रक रेलवे ब्रिज पार कर रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे तालाब में पलट गया। ट्रक तिरपाल से ढकी हुई थी, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसमें क्या लदा था। घटना की सूचना मिलने पर जमुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी दांदु हेम्बरम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा ट्रक को तालाब से बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढों को हादसे का मुख्य कारण बताया और मरम्मत न होने पर हादसे की आशंका जताई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *