बिहार के सहरसा जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने होमगार्ड विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो बरियाही स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण संस्थान का बताया जा रहा है, जिसमें वर्दी पहने महिला गृह रक्षक कर्मी भोजपुरी गानों पर उत्साह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को बरियाही प्रशिक्षण संस्थान में परेड का आयोजन किया गया था, जहां 189 महिला होमगार्ड जवान प्रशिक्षण ले रही थीं। इसी दौरान वर्दी में डांस करते हुए जवानों का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय

अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। सहरसा होमगार्ड के कमांडेंट संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में शामिल महिला जवानों से शो-कॉज नोटिस के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्दी में इस तरह का आचरण नियमों के विरुद्ध है। साथ ही, संबंधित ट्रेनरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है।

