
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। दावोस में भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार व्यक्ति हैं और मेरे मित्र हैं. ट्रंप ने कहा, “हम एक अच्छा समझौता करने जा रहे हैं।” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ में शामिल है। हालांकि, दोनों देशों ने साफ किया है कि ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही किसी सहमति पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

