गुरुवार को कैमूर जिले में एक मातम पूर्सी में पहुंचे विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक कर्मठ जुझारू नेता है पार्टी ने बहुत कुछ सोच समझकर इनके ऊपर भरोसा किया है वे निश्चित तौर पर पार्टी को आगे ले जाएंगे। इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों में चुनाव में पार्टी का कमान संभाले है और वहां पर बेहतर प्रदर्शन रहा है। इन सभी चीजों का मूल्यांकन करते हुए पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है निश्चित तौर पर काफी सफल रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि बंगाल में आने वाले चुनाव में भी कैंप करेंगे और अपने पार्टी के लिए बेहतर परफॉर्मेंस करेंगे। वहीं उन्होंने विपक्ष पर हमला

बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब बुजुर्ग हो गए हैं उनकी कार्य क्षमता कमजोर हो गई है उनसे नितिन नवीन की कोई तुलना नहीं है क्योंकि अभी ये यंग है और उनसे ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे। वही उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है वे अनाप-शनाप अपना बयान दे रहे हैं बता दें कि सभापति जिले में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के भाई की मौत की सूचना पर मातमपुर्सी में पहुंचे हुए थे।
