शंकराचार्य विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि आज बहुत से लोग कालनेमि की तरह धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सत्य, मर्यादा और राष्ट्र कल्याण का मार्ग दिखाता है, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए धर्म का गलत उपयोग कर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। सीएम योगी ने ऐसे तत्वों से सतर्क रहने

की अपील की और कहा कि समाज को एकजुट होकर सनातन मूल्यों की रक्षा करनी होगी। सीएम योगी का यह बयान शंकराचार्य से जुड़े हालिया विवाद के बीच सामने आया है, जिसे लेकर सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

