देवघर में बड़ा रेल हादसा टला, रेलवे फाटक पर ट्रक-बाइक से टकराया इंजन ” देवघर जिले के रोहिणी नहवाडीह रेलवे फाटक के समीप एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जसीडीह से आसनसोल की ओर जा रही ट्रेन के इंजन की टक्कर रेलवे फाटक पार कर रहे एक ट्रक और बाइक से हो गई। हादसे के समय फाटक पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ और यात्री बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी

जोरदार थी कि दो मोटरसाइकिलें ट्रक के नीचे दब गईं, जबकि ट्रक और रेल इंजन दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद देवघर-गिरिडीह को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही रेलवे और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया गया। फिलहाल यातायात बहाल करने और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य जारी है।

