राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के कार्यक्रम के 21 वे दिन सावधानी की पाठशाला सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत जिला लिट्टीपाड़ा प्रखंड में दो स्कूलों में पुलिस विभाग एवं रोड सेफ्टी टीम संयुक्त रूप से अवेयरनेस का प्रोग्राम किया गया। कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस टू के सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत चलने वाले रोड सेफ्टी के बारे में

अवगत कराते हुए पंपलेट देकर जागरूक किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा, मोहम्मद अजहद अंसारी, अमित कुमार राम उपस्थित रहे ।

