पिंकी मंडल के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया |

पिंकी मंडल के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया |

अपने आवास पर जिला परिषद सदस्य सह रामभक्त सेवा दल की प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल के नेतृत्व में गोपीनाथपुर, चांदपुर, गंधाईपुर, पृथ्वीनगर, हरिगंज, हरिहरा व अंजना सहित कई गांवों के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आसपास के कई पंचायतों से आए लोगों को आमंत्रित कर उनके बीच कम्बल का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान पिंकी मंडल ने कहा कि समाज के हित में जहां तक परिश्रम करना पड़े, वह हमेशा तैयार रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह समाज की आवाज बनने के लिए भी सदैव आगे रहेगी। वह अपने क्षेत्र की कई पंचायतों में इसी तरह लगातार सेवा कार्य करती आ रही हैं

और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।मौके पर राहुल कुमार सिंह ने कहा कि पिंकी मंडल जिस निष्ठा और समर्पण के साथ समाज सेवा कर रही हैं, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। उनके प्रयासों से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।वहीं सागर चौधरी ने कहा कि श्रीमती पिंकी मंडल का कार्य बहुत ही नेक और ईमानदारी से भरा हुआ है। उनका मनोबल सभी को मिलकर बढ़ाना चाहिए, ताकि नारी शक्ति और अधिक मजबूत होकर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *