तमिलनाडु: चेंगलपट्टू नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम

तमिलनाडु: चेंगलपट्टू नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम

तमिलनाडु में पोंगल की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोगों की वापसी शुरू हो गई है, जिसका असर सड़कों पर साफ नजर आ रहा है। चेंगलपट्टू नेशनल हाईवे पर वाहनों की भारी आवाजाही के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। जानकारी के मुताबिक, चेन्नई और आसपास के शहरों की ओर लौट रहे लोगों के कारण हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। पुलिस ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटी है और अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और धैर्य बनाए रखें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *