संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में अमेरिका ने ईरान को कड़ा संदेश दिया है। अमेरिकी राजदूत ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर हो रही कथित दमनकारी कार्रवाई को रोकने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। अमेरिकी राजदूत ने ईरान के लोगों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार लोग इतने जोरदार तरीके से आज़ादी की

मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ट्रम्प एक्शन लेने वाले नेता हैं, सिर्फ बातें करने वाले नहीं।” अमेरिका ने चेतावनी दी कि ईरान के नेतृत्व को समझना चाहिए कि कथित हिंसक दमन को रोकने के लिए हर विकल्प पर विचार किया जा सकता है। वहीं, 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरान के उप-राजदूत ने जवाब देते हुए कहा कि उनका देश टकराव नहीं चाहता, लेकिन यदि अमेरिका की ओर से कोई आक्रामक कदम उठाया गया तो ईरान भी जवाब देगा।

