हरियाणा में भीषण ठंड ने गोवंश के लिए गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। बीते एक सप्ताह में राज्य में 345 से अधिक गोवंश की मौत हो चुकी है। इनमें कैथल, करनाल और भिवानी जिलों से सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक गोशालाओं में अपर्याप्त इंतजाम और लगातार गिरते तापमान के कारण गाय-बछड़ों की हालत बिगड़ रही है। ठंड की मार से न सिर्फ गोशालाओं में रखे पशु, बल्कि बड़ी संख्या में बेसहारा

गोवंश भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और पशुपालन विभाग की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तुरंत ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो नुकसान और बढ़ सकता है।

