जिले के लिए गौरव का विषय है कि 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत बालक अंडर-14 आयु वर्ग (क्रिकेट) में जिले के दो नवोदित खिलाड़ियों का चयन झारखंड राज्य टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में मनी राज एवं मोहन कुमार सिंह शामिल हैं।गत सप्ताह रांची में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ता को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उनका चयन राज्य टीम में हुआ। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक सीकर (राजस्थान) में आयोजित की जाएगी।मनी राज एक प्रतिभाशाली बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, जबकि मोहन कुमार

सिंह एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। दोनों खिलाड़ी रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम स्थित जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित पाकुड़ खेल अकादमी में कोच रणवीर रानू के कुशल मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।उपायुक्त ने दोनों खिलाड़ियों एवं उनके कोच को हार्दिक बधाई दी।

