पंजाब में धुंध और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है।

नए आदेश के अनुसार अब स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह व्यवस्था 21 जनवरी तक लागू रहेगी। ठंड और धुंध के चलते जनजीवन प्रभावित है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

