इंदौर में बुधवार सुबह विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर

बुलाया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के अनुसार, छोटी ग्वालटोली के आगे शुक्ला ब्रदर्स की बस में आग लगी थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो बस से काफी ऊंची लपटें निकल रही थीं।

