
देश के कई हिस्सों में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस अवसर पर भगवान महाकाल का तिल के तेल से अभिषेक किया गया और भस्म आरती में तिल अर्पित किए गए। मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान तिल के लड्डू प्रसाद के रूप में बांटे गए। मकर संक्रांति पर तिल और पवित्र स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

