दुमका सड़क हादसा: ट्रक–बस टक्कर में बस पलटी, 12 से अधिक घायल

दुमका सड़क हादसा: ट्रक–बस टक्कर में बस पलटी, 12 से अधिक घायल

झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के पास ट्रक और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा रजत बस पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका आ रही थी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और मौके पर यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *