
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित हिंदू कॉलेज में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज के एक छात्र पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
