बिहार में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रितेश पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए थे, लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपने फैसले पर तनिक भी अफसोस नहीं है।
