नशामुक्त भारत ही स्वस्थ समाज की नींव : दिवाकर पांडे

नशामुक्त भारत ही स्वस्थ समाज की नींव : दिवाकर पांडे

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के अध्यक्षता में सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन पर जागरूकता सह समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, बार एसोसियन के सचिव दीपक ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।उक्त कार्यक्रम के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष डालसा दिवाकर पांडे ने कहा कि 5 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक नशा मुक्त भारत अभियान का सफल आयोजन का शुरुआत प्रभात फेरी निकाल कर की गई जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता न्यायालय कर्मी, विभागीय अधिकारी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता रैली निकाली गई। नशा मुक्त न केवल पदाधिकारी का दायित्व है बल्कि समाज के हर लोगों का दायित्व है।इस दौरान कहा गया कि घर से ही नशा मुक्त की शुरुआत करे पति, पुत्र यदि नशा के हालत में आते है तो उन्हें प्यार से समझाए।

संताल परगना शुरू से नशे के चपेट में रहा है जिसका मुख्य कारण पिछड़ा वर्ग, भौगोलिक स्थिति बेराजगारी हो सकती है। पर स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रही है।इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने नशामुक्त भारत अभियान पर समाज के लोगों के हित में जागरूक की।सचिव रूपा बंदना किरो ने साप्ताहिक नशा मुक्त भारत अभियान के गतिविधियों और जागरूकता के कई बिंदु पर प्रकाश डाला गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रकाश मुर्मू ने नशा से होने वाले मानसिक और शारीरिक नुकसान पर विस्तृत जानकारी दी नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को लेकर अपील की।NUSRL रांची में पढ़ाई करने वाली बीए एलएलबी की छात्रा श्रेया पाल ने नशा मुक्त भारत पर एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन शैली पर प्रकाश डाली।इस दौरान सभी न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं अन्य ने नशा मुक्त भारत का संकल्प ली।मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार समेत लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *