भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू पाकुड़ प्रवास के दौरान अर्पणा मार्केट में प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने सबसे पहले मीडिया से परिचय किया। उन्होंने खुद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को वह जरूर पूरा करेंगी। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने विस्थापन, जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के

ज़बाब में कहा कि जिला के उपायुक्त व संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे पर वो बात करेंगी। पार्टी की मजबूती के बाबत उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से पार्टी के बूथ लेवल से लेकर बारह मंडल के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, मीठू भगत, पवन भगत, सपन दूबे मौजूद थे।

