दिनांक 11. 01.2026 को ॐ दिनकर सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नववर्ष के परिवार मिलन समारोह सहभोज कार्यक्रम लुबी सरकुलर रोड में सर्किट हाउस के सामने जिला परिषद निरीक्षण भवन के कैम्पस में सम्पन हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा सांसद माननीय श्री कालीचरण सिंह जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संवेदना ही वह साधन है जिससे एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की मदद करता है साथ हीं आज की पीढ़ी में संस्कारों की कमी की बात कही जिसमें उन्होंने यह बताया कि संस्कार मनुष्य की मूल पूंजी है अगर संस्कार अच्छे होंगे तो विचार अच्छे होंगे सकारात्मक सोच होगा अच्छी संस्कार ही व्यक्ति को अच्छे बुरे की पहचान कर आता है और समाज में आगे लेकर जाता है। मंचासीन सभी अतिथियों ने अपना अपना वक्तव्य दिया सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर जी ने की उन्होंने अपनी अध्यक्षता के माध्यम से ट्रस्ट के उत्थान की बात की एवं उन्होंने बताया कि ट्रस्ट सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है एवं स्वागत भाषण श्री रामप्रवेश शर्मा उर्फ़ नेताजी ने किया।

मंच संचालन प्रो.डॉ.श्वेता सिंह जी ने किया। ट्रस्ट के सचिव संतोष कुमार ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से अपने कार्यों का ब्यौरा दिया एवं ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के द्वारा पांच गरीब बच्चों को राजीव नयन शर्मा जी के सहयोग से उनके छात्रावास में रहकर निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी साथ हीं समाज से यह आग्रह किया है कि अगर समाज सहयोग करें तो 2026 में 11 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार करने की ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की हार्दिक इच्छा है ।लोजपा नेता श्री राकेश कुमार जी ने मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के सिंदरी शाखा के अध्यक्ष सुमन चौधरी एवं अन्य साथियों ने पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रवादी किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार इंदु भूषण को विशेष रूप से सम्मानित किया । कार्यक्रम में हमारे बीच श्रीमती रेणुका तिवारी जी सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की राष्ट्रीय प्रवक्ता,विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो.डॉ. पुष्पा कुमारी,बार एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र कुमार, बी. एस. एस. महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.डॉ.करुणा मैडम, जिला परिषद सदस्या श्रीमती कुमारी रूपा,रंजना शर्मा, डॉ शोभा सिंह,ने भी सभा को संबोधित किया। समारोह में निरसा,झरिया, सिंदरी,भूली, बोकारो एवं धनबाद शहर के सभी मोहल्ले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।समारोह को सफल बनाने में उपाध्यक्ष नरेश राय, संयुक्त सचिव रणधीर मिश्रा,कोषाध्यक्ष यशवंत आनंद, दशरथ राय, जयराम सिंह,के साथ साथ अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

