पुलिस लाइन में नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का डीसी व एसपी ने किया उद्घाटन

पुलिस लाइन में नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का डीसी व एसपी ने किया उद्घाटन

उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए ऐसे रचनात्मक एवं मनोरंजनात्मक स्थलों का होना अत्यंत आवश्यक है। चिल्ड्रन पार्क बच्चों को खेल-कूद के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीएसपी अजय आर्यन एवं नगर परिषद के प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्क की सुविधाओं का अवलोकन किया तथा इसे बच्चों के लिए एक उपयोगी और सुरक्षित स्थान बताया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *