
भीषण शीतलहर और बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत एलेक्स फाउंडेशन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल की है। फाउंडेशन के संस्थापक एलेक्स सैम और सुनीता मरांडी के नेतृत्व में जिले के शमशेरा गांव में राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 33 अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन स्थानीय वार्ड सदस्य पूर्णिमा देवी और समाजसेवी कार्तिक सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। वार्ड सदस्य पूर्णिमा देवी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने फाउंडेशन के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल मिलता है। फाउंडेशन के संस्थापक एलेक्स सैम और सुनीता मरांडी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना है। उन्होंने कहा ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में कष्ट न झेले, इसी लक्ष्य के साथ आज शमशेरा गांव के परिवारों को कंबल भेंट किए गए हैं। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।साहेबगंज जिले के कोटाल पोखर पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में पचास कंबल का वितरण किया. कोटाल पोखर पंचायत की मुखिया शेरोफिना ने बताया सरकार द्वारा बहुत ही कम मात्रा में कंबल दिया गया था.जिस कारण पंचायत के निहायत गरीब, निर्धन लोग बार बार कंबल की मांग कर रहे थे.जिसे देखते हुए समाजसेवी अलेक्स सैम से कंबल बाँटने का आग्रह किया था. जिसे देखते हुए 50 कंबल दिया गया था.मुखिया ने बताया कंबल मिलने से जरूरतमंद और निर्धन बहुत ही खुश हुए।
