लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही कलह अब भी जारी है। हाल ही में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था। अब रोहिणी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से फिर से दर्द साझा किया है।

उन्होंने लिखा कि बड़ी विरासत को तहस-नहस करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि “अपने” और “नए बने अपने” ही इसके लिए काफी हैं। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब अहंकार और लोभ सिर चढ़ जाता है, तो परिवार के ही लोग पहचान और वजूद को मिटाने के लिए आमादा हो जाते हैं।

